Home Blog Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइंस…

Valentine’s Day : 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइंस…

by manoffacts.com
valentine day, Valentine day week list, The dark truth about Valentine's Day, Spiritual meaning of Valentine's Day, Valentine day quotes, Valentine Day wishes for everyone

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मानते हैं, जाने इसका इतिहास…

एक सामान्य व्यक्ति के लिए 14 फरवरी सिर्फ एक तारीख है, लेकिन प्यार वाले जोड़े और लवबर्ड्स के लिए यह एक बहुत ही इंपॉर्टेंट दिन है, पिछले कुछ सालों में यह देखा गया है, कि भारत में 14 फरवरी का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जबकि यह एक रोमन फेस्टिवल हैऔर रोम में बहुत बड़े स्तर पर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे या वैलेंटाइन पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

दुनिया में हर साल वैलेंटाइन डे या सेंट वेलेंटाइन के पर्व के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रेम सप्ताह का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन वैलेंटाइन डे समाज में प्रेम फैलाने और सम्मान देने के लिए सेंट वैलेंटाइन के बलिदान और संदेश का प्रतीक है। यह दिन अपने पार्टनर के प्रति प्यार और आभार जताने का बेहतरीन मौका प्रदान करता है।

लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को उपहार, पत्र, फूल और स्नेह के अन्य साधनों का प्रयोग करते हैं। विश्व भर में बड़े पैमाने पर खरीदारी, पार्टी और रोमांस का माहौल बना होता है। कुल मिलाकर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे एक खुशी का अवसर प्रदान करता है कम से काम उन लोगों के लिए जो रिलेशनशिप में है, या किसी के प्यार में है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, और यह किसी अन्य दिन की बजाय 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है, ध्यान रहे वैलेंटाइन डे का इतिहास बहुत ही काला है। यह 14 फरवरी को मनाया जाने वाला आनंद में उत्सव जैसा कुछ भी नहीं वैलेंटाइन डे के पीछे की कहानी जानने पर आपके होश उड़ जाएंगे।

कौन है अरुण योगीराज जानने के लिए यहां क्लिक करें

सेंट वैलेंटाइन कौन थे-

वैलेंटाइन डे का नाम प्राचीन रोम में रहने वाले सेंट वैलेंटाइन की कथा के आधार पर पड़ा हालांकि कैथोलिक चर्च द्वारा मान्यता प्राप्त वैलेंटाइन नाम के कई अन्य अलग-अलग सेंट मौजूद थे। और सभी को देशद्रोही या अवैध समझे जाने वाले कार्यों को करने या इसाई धर्म को त्यागने से इनकार करने के लिए शहीद कर दिया गया था।

हालांकि आपको बताते चलें कि यहां पर दो वैलेंटाइन है जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाए जाने के पीछे सबसे संभावित प्रेरणा के रूप में काम करते हैं, और माना जाता है कि इन दोनों ही वैलेंटाइन को 14 फरवरी के ही दिन तीसरी शताब्दी में रोम के सम्राट कैलेडियस द्वितीय द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया था।

पहले सेंट वैलेंटाइन की कहानी-

पहले वैलेंटाइन क्लॉडियस द्वितीय के समय एक पादरी था। जब सम्राट ने आदेश दिया था, कि अविवाहित पुरुष विवाहित पुरुषों की तुलना में बेहतरीन सैनिक साबित होते हैं, और उनमें जवानी भी बहुत लंबे समय तक बरकरार रहती है और उनका शरीर युद्ध करने लायक बहुत लंबे समय तक बना रहता है। इसी कारण सभी युवा पुरुषों को शादी करने से प्रतिबंधित कर दिया था। सम्राट के इस आदेश की अवहेलना करते हुए वैलेंटाइन ने लोगों की शादी करना जारी रखा जिससे उन्हें सेना में सेवा करने से बचने और अपने वैवाहिक समृद्धि जीवन जीने का मौका मिला जब सम्राट को वैलेंटाइन की इस हरकत का पता चला तो उसने वैलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दिया हालांकि यह विवरण इतिहासकारों द्वारा आज भी विवादित है।

एक अन्य कहानी यह बताती है कि सेंट वैलेंटाइन ने रोम में सताए हुए ईसाइयों की सहायता की थी, और ऐसा करने के लिए सम्राट ने उन्हें जेल में डाल दिया था। जेल में सेंट वैलेंटाइन ने अपने जेलर की अंधी बेटी की आंखों की रोशनी ठीक कर दी और पूरे परिवार को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया, उन्होंने लड़की को पहला वेलेंटाइन पत्र भी लिखा उसे पर लिखा था ‘’तुम्हारे वैलेंटाइन की ओर से’’ हस्ताक्षर किए और इस तरह वैलेंटाइन संदेशों की परंपरा की शुरुआत हुई।

दूसरे सेंट वैलेंटाइन की कहानी-

दूसरा व्यक्ति जिसे सेंट वैलेंटाइन माना जाता है टर्नी का विशप था। जिसे सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने भी शहीद कर दिया था। वैलेंटाइन को चमत्कार करने नागरिकों को ठीक करने और धर्म प्रचार के लिए ख्याति प्राप्त थी जब उसने सम्राट को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास किया तो उसे अपना विश्वास त्यागने या मरने का विकल्प चुनना पड़ा वैलेंटाइन ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया जिससे सम्राट ने उसका सर कलम कर दिया।

सेंट वैलेंटाइन की असली पहचान पर इतिहासकरों द्वारा विवाद किया गया कई लोग मानते हैं, कि सभी कहानी एक ही व्यक्ति का उल्लेख करती हैं, लेकिन सेंट वैलेंटाइन की अलग-अलग कहानी भ्रम भी पैदा करती हैं, एक मात्र सत्य बात यह है, की सेंट वैलेंटाइन नाम का कोई व्यक्ति था जो एक वीर, सज्जन, दयालु व्यक्ति था जिसे 270 ईस्वी में मार दिया गया था।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे-

आप में से बहुत से लोग यह जरुर सोचते होंगे की 14 फरवरी में ऐसा क्या खास है जिससे वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही मनाया जाता है साल के किसी अन्य दिन में क्यों नहीं, वैलेंटाइन डे के लिए 14 फरवरी को चुनने के पीछे कई कारण है।

कई कहानी बताती हैं कि यह तिथि सेंट वैलेंटाइन की मृत्यु या दफनाने का प्रतीक है जबकि अन्य लोगों का तर्क है कि इस त्यौहार की शुरुआत लूपरकेलिया के  बुतपरस्त रोमन अवकाश को ईसाई बनाने के लिए हुई थी। 

पहली शताब्दी के बाद से ईसाई धर्म पूरे यूरोप में फैल गया और रोमन साम्राज्य सबसे आगे थारोम के अनुष्ठानों और रीति-रिवाज को बुतपरस्त समझ गया और चौथी शताब्दी तक ईसाई धर्म रोम का आधिकारिक धर्म बन गया था।  हालांकि लूपरकेलिए प्रजनन क्षमता का जश्न मनाने वाला एक बुतपरस्त त्यौहार वर्षों तक कायम रहा, और हर साल 15 फरवरी को मनाया जाता था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत लूपरकेलिए से हुई और इसका नाम केवल एक शहीद इसाई सेंट वैलेंटाइन के साथ साझा किया गया है।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे कब घोषित किया गया-

प्रसिद्ध इतिहासकार नोएल लेनेस्की के अनुसार लूप केलिया की परंपरा ईसाई धर्म के उदय के साथ भी फलती-फूलती रही 496 ईस्वी में पोप गेलीसियस प्रथम ने वैलेंटाइन को सेंटों के कैलेंडर में शामिल किया और उनके सम्मान में हर साल 14 फरवरी को एक दावत बनाने की घोषणा की गई।

हालांकि सेंट वेलेंटाइन डे को प्यार का त्योहार बने और सभी प्रेम पंछियों की जुबान पर अपनी जगह बनाने में सदियों लग गए पहला वेलेंटाइन डे कार्ड 1415 का है इसे ओरलियंस के ड्यूक चार्ल्स ने अपनी पत्नी को तब भेजा था, जब वह लंदन के टावर में कैद थे। 

किताबों के आगमन और बढ़ती साक्षरता के साथ लोगों में पत्र लिखने की आदत को प्रमुखता मिली युद्धों के दौरान लोग मुख्य रूप से पत्रों के माध्यम से अपने प्रियजनों से संवाद करते थे इसके तुरंत बाद यह परंपरा लोकप्रिय हो गई और 1900 के दशक तक वैलेंटाइन डे के लिए कार्ड का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया शेक्सपियर और जेफ्री चौसर जैसे कवियों और लेखकों ने इस दिन को मध्य युग में एक रोमांटिक उत्सव के रूप में लोकप्रिय बनाया।

Date Day 
Day 1 Rose Day 
Day 2 Propose Day 
Day 3 Chocolate Day 
Day 4 Teddy Day 
Day 5 Promise Day 
Day 6 Hug Day 
Day 7 Kiss Day 
Day 8 Valentines Day 
पहला आधार कार्ड किसका बना जानने के लिए यहां क्लिक करें


Q- वैलेंटाइन डे का हिंदी में मतलब क्या होता है?

Ans- प्रेम दिवस आत्मीय स्नेह का दिन होता है !

Q- 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

Ans- पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई. जिसके कारण उन्हें 14 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया गया. 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी. इसलिए हर साल उनकी याद में ये दिन प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Q- 7 फरवरी से 14 फरवरी तक क्या होता है?

Ans- वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज़ डे से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ ख़त्म होती है।

Q- ब्रेकअप डे कब मनाया जाता है?

Ans- हर साल 21 फरवरी को ब्रेकअप डे मनाया जाता है।

Share this and Make wish

You may also like

Leave a Comment